भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के नियमित संचालन का काउंटडाउन शुरू, जानें उत्तर रेलवे का लेटेस्ट अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद अब इसके नियमित संचालन का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। उत्तर रेलवे जींद-सोनीपत रूट पर इस ट्रेन की वाणिज्यिक सेवा शुरू करने की तैयारी में है, जबकि किराया मौजूदा लोकल ट्रेनों के समान रहने की संभावना जताई जा रही है।

India First Hydrogen Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को हरियाणा के जींद-सोनीपत मार्ग पर देश की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन सेवा की शुरूआत किए जाने के बाद, उत्तर रेलवे जल्द ही इसका वाणिज्यिक परिचालन (Commercial Operations) शुरू करने के लिए तारीख की घोषणा कर सकता है। हाइड्रोजन ट्रेन परिचालन से जुड़े रेलवे अधिकारियों ने कहा, "हमें अभी तक नियमित सेवाएं शुरू करने के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द शुरू हो जाएगी।" रेलवे बोर्ड द्वारा 8 जुलाई को उत्तर रेलवे को जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, नियमित सेवा के दौरान हाइड्रोजन ट्रेन संख्या 74010 सुबह 7:40 बजे जींद रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और सुबह 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी।

PM Modi Inaugurating Hydrogen Train

हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी (फोटो- Twitter: Narendra Modi)

छह जोड़ी लोकल ट्रेनें परिचालित

रेलवे ने एक बयान में कहा, "वर्तमान में जींद-सोनीपत के 89 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर स्थानीय यात्रियों के लिए छह जोड़ी लोकल ट्रेनें परिचालित हो रही हैं, जो मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं। इसलिए अगर हाइड्रोजन ट्रेन के परिचालन में देरी भी होती है तो इससे स्थानीय यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी।" हाइड्रोजन ट्रेन के किराये के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने कहा कि अभी तक उन्हें आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि इसका किराया इस मार्ग पर परिचालित होने वाली अन्य लोकल ट्रेनों के किराए के बराबर ही होगा।"

End of Feed