Bihar Doctors Strike: बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल, इमरजेंसी के अलावा बंद रहेंगे क्लीनिक और अस्पताल

Bihar Doctors Strike: बिहार के पूर्णिया में एक मरीज की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल डॉक्टर का इलाज चल रहा है। डॉक्टर पर हमले के इस मामले को देखते हुए आईएमए ने 21 नवंबर को एक दिन की हड़ताल की घोषणा की है।

Bihar Doctors Strike: बिहार में आज, 21 नवंबर को सभी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। बिहार मेडिकल एसोसिएशन की ओर से विज्ञप्ति जारी कर एक दिन के हड़ताल की घोषणा की गई थी। बिहार में डॉक्टर की ये हड़ताल पूर्णिया सर्जन डॉक्टर राजेश पासवान पर हुए हमले के विरोध में की जा रही है। जानकारी के अनुसार पूर्णिया में एक रोगी की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाकर परिवार के लोगों ने डॉक्टर राजेश पासवान पर हमला कर दिया था।

IMA Bihar Announced Doctors Strike to Protest Against Attack on Dr Paswan except emergency Clinic and Hospital will be Remain Closed

पूर्णिया में डॉक्टर पर हमले के बाद बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल, बंद रहेंगे सभी क्लिनिक और अस्पताल

डॉक्टर के साथ मारपीट की इस घटना के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आईएमए बिहार के अध्यक्ष डॉ. श्याम नारायण प्रसाद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सहित कई उच्च अधिकारियों ने मिलकर फैसला लेते हुए जानकारी दी कि मंगलवार (21 नवंबर 2023) को सभी अस्पताल और क्लीनिक बंद रहेंगे।

End of Feed