Faridabad: तलाक के विवाद के बीच चलीं गोलियां; पति ने अलग रह रही पत्नी को उतारा मौत के घाट

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के शिव एंक्लेव पार्ट-1 में एक महिला की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। 30 वर्षीय संगीता को तीन गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पति दिलीप यादव को मुख्य संदिग्ध मानते हुए जांच तेज कर दी है।

Faridabad News: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र स्थित शिव एंक्लेव पार्ट-1 में उस समय हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय संगीता नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने उसे तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति दिलीप यादव को मुख्य संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह घटना शुक्रवार रात की है, जो कि, बसंतपुर गांव की सनलाइट कॉलोनी में रात लगभग आठ बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संगीता का पति अपने कुछ परिजनों के साथ उसके घर पहुंचा था, लेकिन उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थी। जब वे लौटने लगे, तभी रास्ते में उनकी मुलाकात संगीता से हो गई और उसे रोक लिया गया।

Husband kills wife in Faridabad (Symbolic Photo)

फरीदाबाद में पति ने अलग रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या की (सांकेतिक फोटो)

दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी

बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल गई। इसी दौरान संगीता ने खुद को बचाने की कोशिश की और पीछे हटने लगी, तभी उसके पति ने उस पर तीन राउंड फायर कर दिए। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर संगीता के पिता भी वहां पहुंच गए और पड़ोसियों की मदद से उसे सेक्टर-31 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed