Ghaziabad News : 16 वीं मंजिल से लड़की ने लगाई छलांग? मौत के बाद जमकर बवाल; 8 थानों की फोर्स मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजियााद में 16वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 3 डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी करके पोस्टमार्टम किया है।

गाजियाबाद : जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी में 7 अप्रैल की सुबह 18 साल की लड़की ने 16 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। आज दूसरे दिन इस पर जमकर बवाल हुआ। लोग शव लेकर सड़क पर उतर आए। जहां इंदिरापुरम में शव रखकर जाम लगा दिया। 5 घंटे तक बखेड़ा चला। इस मौके पर डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव और एसीपी अतुल कुमार सिंह व 8 थानों की फोर्स मौजूद रही।

Girl Sucide Case in Ghaziabad

गाजियाबाद में लड़की की मौत के बाद हंगामा

युवती यूपी पुलिस की तैयारी कर रही थी। पिता और मां ने सड़क पर लोगों के बीच कहा कि हमारी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। जाम लगाने की सूचना पर पुलिस से धक्का मुक्की भी की गई। जहां पुलिस ने जबरन लोगों को समझाने का प्रयास किया। 3 घंटे बाद पुलिस ने शव को शमशान घाट भेजा। दोपहर से शाम तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद सैकड़ों की भीड़ वहां पहुंच गई। यहां भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और दलित समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया। महिलाएं बिलखती रहीं। इसके बाद आज बुधवार शाम 5 बजे पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

End of Feed