Himachal Snowfall: हिमाचल में भारी बर्फबारी, 350 सड़कें बंद, 4 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। सड़कों पर बर्फ जमने की वजह से करीब 350 सड़कें पूरी तरह से बंद हो गईं। हालांकि, शिमला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में भी सभी मार्ग खोल दिए गए हैं।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। देश के अलग-अलग राज्यों से सैलानी भी राज्य का रुख कर रहे हैं, लेकिन बर्फबारी के कारण प्रदेश में यातायात प्रभावित हुआ है। कई रास्ते बंद होने के बाद प्रशासन द्वारा मंगलवार को रास्तों को खोलने का काम शुरू किया गया है। इतना ही नहीं, 683 बिजली लाइनें भी ठप हैं और पिछले 24 घंटे के दौरान चार लोगों की जान भी चली गई है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि शिमला में कई स्थानों पर अच्छी बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके चलते चौपाल, खड़ापत्थर, देहा, माड़वग जैसे स्थानों पर बर्फबारी के कारण यातायात बंद हो गया था, उसे खोलने का काम शुरू किया गया है। शिमला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में भी सभी मार्ग खोल दिए गए हैं।

Himachal Snowfall: हिमाचल में भारी बर्फबारी, 350 सड़कें बंद, 4 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी

अनुपम कश्यप ने कहा कि कुफरी में सोमवार देर रात ऑपरेशन चला कर रास्ते में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया है। आगामी दिनों में बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारियां कर ली गई हैं। आम लोगों से अपील की है कि रास्तों पर फिसलन हो सकती है, ऐसे में एहतियात बरतें। हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हुई है। उम्मीद है कि इस बर्फबारी के सकारात्मक परिणाम आने वाले दिनों में बागवानों के लिए दिखेंगे। प्रदेश के राजस्व में बागवानी अहम भूमिका निभाता है। साथ ही प्रदेश के पर्यटन को भी लाभ मिलता है।

End of Feed