Tamilnadu: सलेम में भारी बारिश का कहर, 2000 केले के पेड़ उखड़े; सड़कें-गलियां जलमग्न और घरों में भी घुसा पानी

तमिलनाडु में रविवार को सलेम जिले के एडप्पाडी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई। जिस कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ और जनजीवन भी लोगों का प्रभावित हुआ। तेज हवाओं के कारण करीब 2000 केले के पेड़ उखड़ गए। भारी बारिश के कारण सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। साथ ही घरों में भी पानी घुस गया।

तमिलनाडु के सलेम जिले के एडप्पाडी और आसपास के क्षेत्रों में रविवार रात तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। इस प्राकृतिक आपदा ने न केवल स्थानीय निवासियों के दैनिक जीवन को प्रभावित किया, बल्कि किसानों को भी गहरे संकट में डाल दिया। तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में करीब 2000 केले के पेड़ उखड़ गए, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Goa Rain

सांकेतिक फोटो

कई घंटों तक ठंड रही बिजली आपूर्ति

एडप्पाडी शहर और इसके आसपास के इलाकों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया, सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की बारिश और हवा ने उनके लिए अप्रत्याशित मुसीबत खड़ी कर दी। हालांकि, सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को उठाना पड़ा, जिनकी आजीविका पूरी तरह कृषि पर निर्भर है।

End of Feed