टेरर फंडिंग मामला : तिहाड़ में ही रहेंगे बारामूला MP राशिद इंजीनियर, अंतरिम जमानत पर टली सुनवाई

जम्मू-कश्मीर के बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर फिलहाल सुनवाई टल गई है। वे टेरर फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और बीमार पिता की देखरेख के लिए एक महीने की जमानत मांगी थी।

जम्मू : टेरर फंडिंग के आरोप में तिहाड़ में बंद बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। अब सोमवार 20 अप्रैल को पटियाला हाउस कोर्ट की NIA कोर्ट में सुनवाई होगी। राशिद इंजीनियर ने अस्पताल में भर्ती अपने बीमार पिता से मिलने के लिए अंतरिम जमानत मांगी है, जिस पर मामला आगे के लिए बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने सुनवाई टाल टालते हुए वकील को हिदायत लेने का निर्देश दिया। राशिद इंजीनियर टेरर फंडिंग मामले में न्यायिक हिरासत में है।

​​Baramulla MP Rashid Engineer

सांसद राशिद इंजीनियर (फाइल फोटो)

NIA सूत्रों के मुताबिक राशिद इंजीनियर ने एक महीने की अंतरिम जमानत मांगी है। सूत्रों के मुताबिक NIA सुरक्षा कारणों ने राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत का विरोध किया है। ऐसे में NIA राशिद को सिर्फ कस्टडी परोल दिए जाने के ही लिए ही तैयार है, कस्टडी पैरोल में उसे स्टेट कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेट गेस्ट हाउस में रहना होगा। सुरक्षा घेरे के बीच ही वो अपने पिता को अस्पताल देखने जा सकेगा और बाहरी लोगों से मुलाकात करने पर रोक होगी। राशिद इंजीनियर के वकील ने राशिद इंजीनियर से NIA के प्रस्ताव पर बातचीत करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है।

End of Feed