अनुराग ढांडा ने कसा हरियाणा सरकार पर तंज, कहा- 90% मंडियों में सरसों की खरीद बंद, बिना फसल बेचे लौटे किसान

हरियाणा में सरसों की सरकारी खरीद की शुरुआत अव्यवस्था और लापरवाही के आरोपों के साथ हुई है। मंडियों में पहले ही दिन खरीद प्रक्रिया प्रभावित रही, जिससे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

हरियाणा की मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद के पहले ही दिन भारी अव्यवस्था और लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की 90 प्रतिशत से अधिक मंडियों में खरीद प्रक्रिया ठप रही, जबकि बड़ी संख्या में किसान सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक अपनी फसल लेकर इंतजार करते रहे। उन्होंने दावा किया कि राज्य में सरसों की आवक 1.2 लाख क्विंटल से अधिक पहुंचने के बावजूद सरकारी एजेंसियां 5 प्रतिशत तक भी खरीद नहीं कर सकीं।

Anurag Dhanda (File Photo)

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा

बिना फसल बेचे लौटे किसान

हरियाणा सरकार द्वारा 13 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय किए जाने के बावजूद पहले दिन की स्थिति ने तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अनुराग ढांडा के मुताबिक जींद, हिसार, फतेहाबाद, रेवाड़ी और रोहतक सहित कई जिलों में किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ स्थानों पर किसानों को बिना फसल बेचे ही वापस लौटना पड़ा।

End of Feed