Jammu Kashmir News : हंदवाड़ा में कौन लगा रहा था आतंकी पोस्टर? राष्ट्रविरोधी गतिविधि करने पर OGW नेटवर्क की जांच, एक गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में राष्ट्रविरोधी और भड़काऊ पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) और अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सार्वजनिक स्थान पर राष्ट्रविरोधी और भड़काऊ पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में हंदवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की है। जांच के दौरान ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) और अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता भी सामने आई है।

Handwara Police Anti-National Posters

(सांकेतिक फोटो-Istock)

पुलिस के मुताबिक, सार्वजनिक स्थान पर राष्ट्रविरोधी और भड़काऊ पोस्टर लगाए जाने की घटना के संबंध में हंदवाड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 259/2026 दर्ज की गई है। मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

End of Feed