Gurugram: यहां बन रही दुनिया की पहली ऐसी सुरंग, जहां से गुजरेगी डबल डेकर ट्रेन, इन मामलों में अनोखी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 02:17 PM IST

Gurugram: डब्ल्यूडीएफसी कॉरिडोर पर दादरी से रेवाड़ी के बीच अप्रैल माह से मालगाड़ी का संचालन शुरू करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इस कॉरिडोर पर सोहना के बाद अरावली को काट एक किमी लंबा सुरंग बनाया गया है। जिस पर ट्रैक बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस सुरंग विश्‍व की पहली ऐसी सुरंग होगी जिसमें से डबल डेकर ट्रेन होकर गुजरेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोहना के पास बनाया गया है एक किमी लंबी सुरंग
  • अप्रैल माह से दादरी और रेवाड़ी के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू
  • पूरे कॉरिडोर को वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्‍य


Gurugram: गुरुग्राम में वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। इस समय अरावली पहाड़ी को काट कर बनाई गई करीब एक किलोमीटर लंबी सुरंग में ट्रैक बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को अगले 20 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा तावड़ू से पृथला तक कॉरिडोर के भाग को भी इस माह के अंत तक हर हाल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे आगामी अप्रैल माह से दादरी- रेवाड़ी के बीच इस कॉरिडोर पर मालगाड़ियां दौड़ सकें। निर्माण कार्य से जुड़े रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कॉरिडोर पर अब सिर्फ पृथला से तावड़ू के बीच कुछ हिस्‍सा रह गया है, बाकी निर्माण पूरा है। इस हिस्‍से के पूरा होते ही दादरी से रेवाड़ी के बीच ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

Gurugram: यहां बन रही दुनिया की पहली ऐसी सुरंग, जहां से गुजरेगी डबल डेकर ट्रेन, इन मामलों में अनोखी

बता दें कि इंडियन रेलवे मालगाड़ियों को स्वतंत्र और फास्‍ट रूट देने के लिए वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है। यह कॉरिडोर उत्‍तर प्रदेश के दादरी को मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल को जोड़ेगा। इस कॉरिडोर को जल्द से जल्द तैयार करने के लिए इसका निर्माण कई सेक्‍शन में बांट कर किया जा रहा है। इसका पहला सेक्‍शन दादरी से शुरू होकर गुरुग्राम होते हुए रेवाड़ी तक है। इसी सेक्‍शन पर गुरुग्राम में सोहना के पास अरावली पहाड़ी को काटकर एक सुरंग बनाई गई है। यह सुरंग कई मामलों में देश-दुनिया के लिए अनोखी होने वाली है।

End of Feed