Weather Forecast : गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में मौसम का रुख बदलने लगा है और इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापामन 41 डिग्री रहा और वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। बता दें कि मौसम में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। बताया जा रहा है कि 23 और 26 मई से दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, इस वजह से तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है।
हरियाणा में नौतपा का प्रभाव ज्यादा नहीं होगा। (प्रतीकात्मक फोटो)
अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम जानकारों के मुताबिक, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल चुका है और इसी कारण से पश्चिमी उत्तर पश्चिमी दिशा में हवा चल रही है। बता दें कि तापमान में जारी बढ़ोतरी 23 मई तक ऐसे ही जारी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा जिसकी वजह से 24 और 25 मई को झोंकेदार हवा चलेगी और हल्की बारिश हो सकती है। जब पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा तो उसके बाद ही 26 मई नया डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। दोनों के मिलते ही 27 और 28 मई को 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी, जो कि बारिश की वजह भी बन सकती है और संभव है कि ओलावृष्टि हो।
कब से शुरू होंगे नौतपा
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा। हालांकि इस दौरान बारिश की भी संभावना है, तो सकता है तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। संभावना है कि इस बार नौतपा में लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर बारिश होती है तो कुछ फसलों के लिए ये लाभकारी हो सकती है। इस समय कपास व चारे के लिए ज्वार की फसल को बोया गया है। हालांकि कपास की फसल अभी 25 दिनों की ही हुई है। इनसे फसल को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं होगी। हालांकि तेज हवा और आंधी से इन्हें नुकसान पहुंच सकता है।
