Gurugram: गुरुग्राम में आयोजित जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में पहुंचे विदेशी डेलिगेट्स शनिवार को सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में पक्षियों का दीदार करने पहुंचे। करीब 350 एकड़ क्षेत्र में फैले इस बर्ड सेंचुरी में यूरोप, साइबेरिया और मध्य एशिया के सैकड़ों प्रजाति के प्रवासी पक्षियों को देख विदेशी मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए। यह भारत के प्रमुख बर्ड सेंचुरी में से एक है। यहां पर हर साल सर्दियों की शुरुआत में करीब 250 प्रजातियों के लाखों विदेशी पक्षी प्रवास करते हैं। यहां पर अक्टूबर से लेकर मार्च अंत तक इन पक्षियों का जमावड़ा लगा रहता है। इनकी चहचहाहट से पूरा इलाका गूंजता रहता है। ये पक्षी यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। अगर आप भी नेचर लवर हैं तो होली की छुट्टियों में दोस्तों के साथ यहां घूमने का सुनहरा मौका है।
सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में मौजूद विदेशी पक्षी
