Saras Mela 2024: सरस मेले में 30 राज्यों की 900 महिला कारीगर लेंगी भाग, 25 राज्यों के होंगे स्टॉल

Saras Mela 2024छ गुरुग्राम में 13 अक्टूबर से आयोजित होने वाले सरस मेले में इस बार 30 राज्यों की 900 महिला कारीगर भाग लेंगी। इस बार मेले में 25 राज्यों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

Saras Mela 2024: गुरुग्राम में 13 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सरस आजीविका मेले में करीब 30 राज्यों की 900 से अधिक ग्रामीण महिला कारीगर भाग लेंगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ग्रामीण विकास मंत्रालय इस मेले का आयोजन राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) के साथ मिलकर कर रहा है।

Saras Mela 2024

सरस मेला 2024

ये आइटम होंगे खास

मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न राज्यों के विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे, जैसे कि टसर साड़ियां, बाघ प्रिंट, गुजरात की पटोला साड़ियां, पश्चिम बंगाल की कांथा साड़ियां, राजस्थानी प्रिंट, मध्य प्रदेश की चंदेरी साड़ियां, हिमाचल-उत्तराखंड के ऊनी उत्पाद और प्राकृतिक खाद्य उत्पाद आदि।

End of Feed