Gurugram : हत्‍या के बाद पत्‍नी की उड़ा दी गर्दन, फिर हाथ-पैर काटकर शरीर जलाया, जानिए कैसे खुला मामला

Sensational Murder Case : हरियाणा के गुरुग्राम से पति की क्रूरता का एक चौंका देने वाला सामने आया है। इसमें युवक ने अपनी की हत्‍या करने के बाद उसके शरीर को जलाने की कोशिश की और अंगों को इधर उधर फेंक दिया।

Sensational Murder Case : हरियाणा के गुरुग्राम से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सामने आया है। पूरे मामले में पति इस हद तक क्रूर बन गया कि उसने पहले तो अपनी पत्नी का कत्‍ल किया और फिर उसकी गर्दन को काटकर धड़ से अलग कर दिया। इतना कर लेने के बाद उसने पत्‍नी के दोनों हाथ-पैर काट डाले। आरोपी पर हैवानियत इस कदर सवार हो चुकी थी कि उसने पत्‍नी के शरीर के टुकड़े-टुकड़े अलग-अलग जगहों पर ले जाकर फेंक दिए। भेद खुल जाने के डर से वह पत्‍नी के शरीर के अंगों को खंडहरनुमा घर में जलाने के लिए ले गया।

Gurugram News, Husband killed wife, Gurugram Murder Case

हरियाणा के गुरुग्राम से चौंका देने वाला मामला। (सांकेतिक फोटो)

इस तरह सामने आया मामला

इस वारदात की कहानी शुरू होती है 21 अप्रैल को यानि कि आज से सात दिन पहले। गुरुग्राम के मानेसर स्थित कुकड़ोला में एक खेत है जहां से महिला का आधा जला हुआ शव बरामद हुआ था। जिस शख्‍स के नाम खेत था उसका नाम उमेद सिंह बताया गया। उसने आसपास के लोगों को बताया कि उसके खेत में ही बने हुए खंडहर जैसे कमरे से काला धुआं निकला रहा है। दुर्गंध आने पर उसे शक हुआ और उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। तब मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वहां पर पाया कि एक महिला का अधजला शव पड़ा हुआ है। लेकिन न तो उसके धड़ पर गर्दन है और न ही दोनों हाथ, ये देखकर पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। काफी देर तक पुलिस ने आसपास जांच की लेकिन शरीर का कोई भी हिस्‍सा बरामद नहीं हुआ। तब फारेंसिक टीम को घटना की जानकारी दी गई और धड़ को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

End of Feed