गुरुग्राम को जल्द मिलेगा अपना मेट्रो नेटवर्क, CM खट्टर बोले- जल्द शुरू होगा 28 किमी रूट के प्रोजेक्ट पर काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 06:59 PM IST

Gurugram Metro project: मुख्यमंत्री खट्टर ने चल रही परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी विकास प्रोजेक्ट की निरंतर निगरानी की जाए। सीएम ने कहा, राज्य सरकार गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक मजबूत परिवहन प्रणाली स्थापित करने के लिए मेट्रो रेल और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Gurugram Metro Project: हरियाणा के गुरुग्राम को जल्द ही अपना मेट्रो नेटवर्क मिलने वाला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) एक महीने के अंदर ही हुडा सिटी सेंटर से 28 किलोमीटर के मेट्रो प्रोजेक्ट पर सिविल कार्य शुरू कर देगी। यह बात उन्होंने बुधवार को राज्य भर में 37,927 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा के दौरान कहा कही। सीएम ने कहा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में विकास कार्य तेजी से होंगे और इसके लिए 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि आवंटित की गई है।

Metro

इसके साथ ही मुख्यमंत्री खट्टर ने चल रही परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी विकास प्रोजेक्ट की निरंतर निगरानी की जाए। सीएम ने कहा, राज्य सरकार गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक मजबूत परिवहन प्रणाली स्थापित करने के लिए मेट्रो रेल और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

End of Feed