Gurugram News: वन क्षेत्र में मिला नाबालिग लड़की का शव, पुलिस को नेचुरल डेथ की आशंका

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 15, 2024, 04:58 PM IST

गुरुग्राम के वन क्षेत्र से एक 16 साल की नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया में मौत को स्वाभाविक बताया जा रहा है।

Gurugram News: गुरुग्राम के वन क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाबालिग लड़की की मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसके लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है साथ ही लड़की की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है।

dead body

गुरुग्राम में मिला नाबालिग का शव

स्थानीय लोगों को मिला शव

यह घटना बादशाहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र की है, जहां स्थानीय लोगों को एक 16 वर्षीय लड़की का शव मिला। जिसके बाद इन लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बादशाहपुर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर सतीश देशवाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसने लड़की का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मृत नाबालिग लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

End of Feed