घर के बाहर खेल रहे 4 साल के मासूम को कार ने रौंदा, तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी; आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

गुरुग्राम के सूरत नगर फेज-2 में 15 सितंबर को एक चार साल के मासूम के कथित रूप से कार से कुचले जाने का मामला सामने आया। आरोपी सरकारी चिकित्सक हितेश शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली है। घटना के समय बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था और गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

Gurugram Child Accident: गुरुग्राम के सूरत नगर फेज-2 इलाके में 15 सितंबर को एक चार वर्षीय बच्चे को कथित तौर पर कार से कुचलने के मामले में एक सरकारी चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी चिकित्सक हितेश शर्मा को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया और उसकी कार भी जब्त कर ली गई।

Speeding claimed the life of an innocent child in Gurugram (Symbolic photo: Canva)

गुरुग्राम में तेज रफ्तार ने छीनी मासूम की जिंदगी (सांकेतिक फोटो: Canva)

घटना के समय बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था, तभी शर्मा ने अपनी एसयूवी से उसे टक्कर मारी और उसे रौंदते हुए फरार हो गया। बच्चे के पिता, जितेंद्र ने शिकायत में कहा कि चालक ने कार रोककर बाहर तो निकला, लेकिन जब उसने देखा कि बच्चा गंभीर रूप से घायल है तो वो कार लेकर मौके से भाग गया।

End of Feed