Gurugram News: गुरुग्राम में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 से पहली मौत, एक हफ्ते पहले मुंबई से लौटी थी महिला

गुरुग्राम में कोविड के ने वेरिएंट से मौत का पहला मामला सामने आया है। मृतक पिछले हफ्ते ही मुंबई से लौटी थी और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

Gurugram News: गुरुग्राम में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 से एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला पिछले हफ्ते ही एक अन्य महिला के साथ मुंबई से लौटी थी। महिला डीएलएफ फेज-4 की रहने वाली हैं, गुरुग्राम लौटने के बाद उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। गुरुग्राम में कोरोना के नए वेरिएंट से मौत का यह पहला मामला है।

Covid

गुरुग्राम में कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत (फोटो साभार - istock)

6 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी महिला

महिला की उम्र 57 थी वह एक महिला के साथ कुछ दिन पहले ही मुंबई से वापस गुरुग्राम आई थी। वापस लौटने के बाद महिला की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद कोरोना का टेस्ट कराने पर महिला संक्रमित पाई गई। जिसके बाद उसे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया और जरूरी हिदायत दी गई। जब महिला की तबियत और बिगड़ी तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का बीते छह दिनों से अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन उसकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद रविवार को उसकी मौत हो गई।

End of Feed