Gujarat News: ड्रग्स पर गुजरात सरकार का बड़ा प्रहार, ₹2212 करोड़ के नशीले पदार्थ जलाए गए

गुजरात में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹2212 करोड़ मूल्य के जब्त मादक पदार्थों को भरूच के दहेज स्थित बीईआईएल इंसीनेरेटर में वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से नष्ट किया गया। गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि राज्य में ड्रग्स के खिलाफ अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है और मामलों में दोषसिद्धि की दर 65 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

Gujarat News: गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित बीईआईएल (BEIL) इंसीनेरेटर में राज्यभर से जब्त किए गए ₹2212 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया। इस दौरान गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि राज्य में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आरोपियों को सजा दिलाने में भी सफलता मिली है और ड्रग मामलों में दोषसिद्धि (Conviction) की दर 65 प्रतिशत तक पहुंच गई है। गृह विभाग के अनुसार, राज्य के 23 जिलों में दर्ज 877 ड्रग्स मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। इनमें पिछले एक वर्ष के दौरान जब्त की गई करीब 11.10 लाख नशीली दवाओं की बोतलें और 14,447 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के ड्रग्स शामिल थे। इन सभी मादक पदार्थों को पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए दहेज स्थित बीईआईएल के इंसीनेरेटर में नष्ट किया गया।

Gujarat Drug Destruction

₹2212 करोड़ के नशीले पदार्थ राख में तब्दील

13 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी

इस दौरान पुलिस महानिदेशक (DGP) ज्ञानेंद्र सिंह मलिक, के.एल. राव, गौतम परमार, संदीप सिंह, भरूच के कलेक्टर, एसपी सहित पुलिस और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में हर्ष संघवी ने आनंद में हुई पुलिस मुठभेड़ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर हमला किए जाने के बाद ऐसी स्थिति में उसे कैसे छोड़ा जा सकता था। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए यह बयान दिया। गुजरात में 13 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के मामले पर गृह राज्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) जल्द आधिकारिक बयान जारी करेगी।

End of Feed