Greater Noida: सपनों का घर जल्द बनेगा हकीकत, आम्रपाली के 9 प्रोजेक्ट पूरे, अब कंप्लीशन सर्टिफिकेट का इंतजार

आम्रपाली के खरीदारों के लिए राहत की बड़ी खबर है। NBCC ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली के नौ प्रोजेक्ट्स के लिए कम्प्लीट कंप्लीशन सर्टिफिकेट (CC) का आवेदन कर दिया है। सीसी मिलते ही प्रोजेक्ट्स का प्रबंधन AOA को सौंप दिया जाएगा।

Greater Noida News: आम्रपाली प्रोजेक्ट्स में निवेश करने वाले हजारों फ्लैट्स खरीदारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सालों से अधूरे पड़े अपने घरों का इंतजार कर रहे लोगों को अब नई उम्मीद मिली है। नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NBCC) ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली के 9 प्रमुख प्रोजेक्ट्स को पूरी तरह तैयार घोषित कर दिया है। जिसके बाद अब एनबीसीसी ने इन प्रोजेक्ट्स के कम्प्लीट कंप्लीशन सर्टिफिकेट (Complete Completion Certificate – CC) के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आवेदन कर दिया है।

housing project

सांकेतिक फोटो

प्राधिकरण की ओर से इन प्रोजेक्ट्स के सर्वे और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। जिसके बाद एनबीसीसी इन सोसायटियों से हट जाएगी और इनके मेंटिनेंस संबंधित जिम्मेदारी अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन (AOA) के हाथों में सौंप दी जाएगी। अभी तक इन सोसायटियों में निर्माण और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी एनबीसीसी के पास थी। हालांकि, फ्लैट के खरीदारों को पजेशन देने और रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी होने तक कोर्ट रिसीवर की निगरानी बनी रहेगी।

End of Feed