ग्रेटर नोएडा के 7 हजार खरीददारों को फ्लैट मिलने की जागी उम्मीद, यमुना प्राधिकरण ने उठाया निर्माण का जिम्मा

ग्रेटर नोएडा में जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के फ्लैट खरीदारों के लिए खुशखबरी है। हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब उन्हें अपना फ्लैट मिल सकता है। JAL की सहायक कंपनी जेपी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स को 2009-10 में स्पोर्ट्स सिटी बनाने के लिए जमीन मिली थी। इसके अलावा, 7 हजार से ज्यादा फ्लैट खरीदारों से जुड़ी 10 आवासीय परियोजनाएं भी इसमें शामिल हैं।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के खरीददारों को अपना फ्लैट मिलने की उम्मीद एक बार फिर जागी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। यह समिति यमुना प्राधिकरण (YEIDA) के साथ मिलकर अगले 15 दिनों में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) निकालेगी। इससे JAL के रुके हुए प्रोजेक्ट फिर शुरू होंगे और खरीदरारों को उनका घर मिलेगा।

yeida will complete JAL projects

JAL के रुके प्रोजेक्ट को पूरा करेगा YEIDA

JAL की सहायक कंपनी जेपी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स को वर्ष 2009-10 में स्पोर्ट्स सिटी के विकास के लिए विशेष विकास क्षेत्र (SDZ) योजना के तहत 1000 हेक्टेयर भूमि आवंटित हुई थी। परियोजना में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट शामिल है। इसके साथ ही सात हजार से अधिक फ्लैट खरीदारों से जुड़ी दस आवासीय परियोजनाएं भी शामिल हैं।

End of Feed