यूपीआईटीएस 2025 महिलाओं के लिए नई ऊंचाइयों का मंच; विदेशी बायर्स के साथ उद्यमियों ने साइन की बड़ी डील्स

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस 2025) ने महिला उद्यमियों को नई ऊंचाइयां छूने का अवसर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार किए गए बिजनेस-फ्रेंडली माहौल और महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों का असर इस इवेंट में स्पष्ट दिखाई दिया। देश और विदेश से आए बायर्स के साथ महिला उद्यमियों ने महत्वपूर्ण डील्स साइन कर अपने ब्रांड्स को वैश्विक पहचान दिलाई।

UPITS 2025: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस 2025) ने इस बार महिला उद्यमियों के आत्मविश्वास और संभावनाओं को नई ऊंचाइयां दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा तैयार किए गए बिजनेस-फ्रेंडली माहौल और महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों का असर इस इवेंट में स्पष्ट रूप से देखा गया। इस कार्यक्रम में देश और विदेश से आए बायर्स के साथ महिला उद्यमियों ने महत्वपूर्ण डील्स साइन कीं, जिससे उनके ब्रांड्स को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। यूपीआईटीएस 2025 ने यह साबित कर दिया कि सही नीतियां और मजबूत नेतृत्व महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर सकते हैं। योगी सरकार के प्रयासों ने उत्तर प्रदेश को निवेश और व्यापार का हब बनाने के साथ-साथ महिला उद्यमिता को भी नई पहचान दिलाई है। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई क्रांति के रूप में उभर रहा है।

UPITS 2025 Empowers Women Entrepreneurs with Global Opportunities

वैश्विक अवसरों के साथ महिला को सशक्त बनाता यूपीआईटीएस 2025

विदेशी बायर्स से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

कानपुर की उद्यमी संगीता सिंह ने यूपीआईटीएस 2025 में अपनी उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि यह आयोजन उनके लिए बेहद लाभकारी रहा। लगातार तीसरे वर्ष इस इवेंट में भाग ले रही संगीता ने कहा कि इस बार भी उन्हें विदेशी बायर्स से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने शनिवार को 10 हजार डॉलर का एमओयू साइन किया। संगीता ने मोदी और योगी सरकार की महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम हो रही है।

End of Feed