Greater Noida में ट्रांसपोर्टर की दबंगई, टोल टैक्स मांगने पर की बदसलूकी; कर्मचारियों को पीटा

ग्रेटर नोएडा में टोल प्लाजा पर ट्रांसपोर्टर की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है। आरोप है कि ट्रांसपोर्टर ने टोल कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और टोल से जबरन गाड़ी निकालने का प्रयास करने की कोशिश की।

ग्रेटर नोएडा: टोल प्लाजा पर ट्रांसपोर्टर की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है। आरोप है कि ट्रांसपोर्टर ने टोल कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और टोल से जबरन गाड़ी निकालने का प्रयास किया। वह बिना टोल दिए ही गाड़ियां निकालना चाहता था, जिसका टोल कर्मियों ने विरोध किया। इस बात से नाराज होकर उसने बूथ बैरियर में टक्कर मार दी और टोल कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। घटना शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि की बताई जा रही है।

toll plaza Dispute in Greater Noida

टोल प्लाजा पर ट्रांसपोर्टर की दबंगई

थाना दादरी इलाके के लुहारली टोल प्लाजा की घटना है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे टोलकर्मियों की बात न मानते हुए बैरियर तोड़कर गाड़ी निकाली गई। उधर, सायरन बजती एक गाड़ी आती प्रतीत हुई, जिसमें बैठकर आरोपी निकल गया। पुलिस की गाड़ी प्रतीत हो रही थी।

End of Feed