Traffic Diversion: आज नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर जानें से बचें, 14 दिसंबर तक इन रास्तों पर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

ग्रेटर-नोएडा में अगले कुछ दिन ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव में बदलाव किया गया है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वीआईपी आवाजाही के कारण 10 से 14 दिसंबर तक कई मार्गों पर डायवर्जन रहेगा।

Noida Traffic Diversion: ग्रेटर नोएडा में बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2024 कार्यक्रम का आयोजन 11 से 14 दिसंबर तक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में होगा। इस चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में लगभग 100 देशों के 1,000 से अधिक ब्रांड भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के मद्देनजर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 10 से 14 दिसंबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए 14 मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

Noida Road.

आज 11 बजे नितिन गड़करी करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को 11 बजे इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यातायात पुलिस उपायुक्त लखन सिंह यादव ने बताया कि, "नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपो सेंटर के पास कुछ समय के लिए ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा।" उन्होंने बताया कि मंत्री की यात्रा के दौरान डीएनडी फ्लाईवे से कार्यक्रम स्थल तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एक्सपो सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए वीआईपी आवाजाही के कारण बुधवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहेगा।

End of Feed