ग्रेटर नोएडा में आंधी-तूफान ने मचाई जमकर तबाही, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं गिरी रेलिंग, दो वर्षीय मासूम समेत 3 की मौत

ग्रेटर नोएडा में आंधी-तूफान और बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ भी गिरे। वहीं सूरजपुर थाना क्षेत्र में 22वीं मंजिल से गिरी रेलिंग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बीती रात तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान ग्रेटर नोएडा में बिजली के पोल गिरने, पेड़ और हॉर्डिंग गिर गए। कई इलाकों में बिजली के पोल गिरने से बिजली व्यवस्था बाधित रही। तेज आंधी और बारिश के कारण हुए हादसों में अलग-अलग स्थानों से 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी टाउनशिप में शाम को वॉक के लिए घर से बाहर निकले एक टिचर पर पेड़ गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामकृष्ण के रूप में हुई है।

Greater Noida Hadsa

ग्रेटर नोएडा में आंधी-तूफान ने मचाई जमकर तबाही

आंधी-तूफान ने ली नानी-नाती की जान

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके में आए तूफान में 22वीं मंजिल से रेलिंग गिरने से एक 50 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रेलिंग गिरने से सुनीता नाम की महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। इस घटना में महिला का 2 वर्षीय नाती भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान बच्चे की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिन के लिए अपनी बेटी और दमाद के घर रहने आई थी।

End of Feed