सचिन के लिए बॉर्डर पार से आई सीमा हैदर अब अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है उनकी हाल

सीमा हैदर सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान से नेपाल होते हुए भारत आई। जहां उन्होंने सचिन मीणा से शादी की। दोनों को पब्जी खेलते हुए प्यार हुआ था। जिसके बाद सीमा हैदर पाकिस्तान में अपने पति को छोड़कर भारत आ गई। लेकिन अब सीमा हैदर को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। लेकिन इसकी क्या वजह है आइए जानते हैं।

Greater Noida News: सरहद पार से आई सीमा हैदर के नाम से हर कोई वाकिफ है। सीमा अपने प्यार सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान छोड़कर भारत आई थी। लेकिन अब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। दरअसल सचिन और सीमा अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। सीमा की प्रेंगनेंसी का 9वां महीना चल रहा है और किसी भी वक्त डिलीवरी हो सकती है। लेकिन उन्हें सर्दी-जुकाम हो गया है। जिसके चलते वे अस्पताल में भर्ती है।

Seema Haidar

सीमा हैदर

पब्जी खेलते-खेलते हुए प्यार

सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली हैं। उनकी शादी हो चुकी थी और चार बच्चे भी है। सीमा हैदर और सचिन मीणा को पब्जी खेलते-खेलते प्यार हुआ था। जिसके बाद सीमा ने अपने पति को पाकिस्तान में छोड़कर नेपाल के रास्ते भारत आने का फैसला किया। सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आई और यहां सचिन मीणा के साथ शादी कर ली। सीमा और सचिन ग्रेटर नोएडा में रहते है और यूट्यूब के जरिए पैसे कमाते हैं।

End of Feed