Greater Noida: लापता वैभव की डेडबॉडी नहर से बरामद, क्या गर्लफ्रेंड की फोटो बनी हत्या का कारण?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2024, 04:15 PM IST

ग्रेटर नोएडा के किराना व्यापारी के बेटे वैभव का शव पुलिस ने हत्या के 10 दिन बाद बरामद कर लिया है। गर्लफ्रेंड की फोटो को लेकर वैभव की हत्या होना बताया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा: किराना व्यापारी अरुज सिंघल के बेटे वैभव का शव बरामद कर लिया गया है। वैभव की डेडबॉडी लापता होने के 13 दिन बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड की फोटो डिलीट करवाने को लेकर माज पठान नामक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वैभव को मौत के घाट उतारा है। 100 पुलिसकर्मी दिल्ली-एनसीआर के अलावा आगरा तक पिछले 10 दिन से वैभव की तलाश कर रहे। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पा रहे थे। इसी बीच रविवार को रबूपुरा क्षेत्र में बहने वाली चाचूला नहर से शव बरामद किया गया है।

Vaibhav Murder Case

लापता वैभव की डेडबॉडी बरामद

पुलिस की कार्रवाई पर शक

पुलिस की कार्रवाई पर परिजनों को शक है। मीडिया रिपोर्ट में छपी खबरों के मुताबिक, पुलिस ने शव कहीं से लाकर यहां फेंका दिखाया है, इस बात की चर्चा है। चूंकि, डेडबॉडी गली हुई नहीं दिखाई दे रही। लिहाजा, उसको लेकर संदेह बना हुआ है। आपको बता दें कि वैभव 30 जनवरी को लापता हो गया था, जिसके बाद गुस्साए परिजन धरने पर बैठ गए थे। 12 फरवरी को बड़े हंगामे की बात कही जा रही थी। इससे पहले ही पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस हत्या के आरोप में माज पठान और उसके नाबालिग साथी को पहले ही मुठभेड़ के बाद कर गिरफ्तार चुकी है। वैभव का शव बरामद कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

End of Feed