ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार डिवाइडर पर चढ़ पेड़ से टकराई, एक छात्र की मौत 3 घायल

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी रोड़ पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और पेड़ से टकराई। इस हादसे में 1 छात्र की मौत हो गई है और 3 अन्य लोग हादसे में घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां तेज गति के कारण एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर चढ़ गई और पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार एक छात्र की मौत हो गई है और 3 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि डिवाइडर और पेड़ के कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान डॉक्टर ने एक छात्र को मृत घोषित किया। हादसे की जांच की जा रही है।

Road Accident

ग्रेटर नोएडा सड़क दुर्घटना

शारदा यूनिवर्सिटी रोड पर सड़क हादसा

पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोतवाली बीटा-2 क्षेत्र में शारदा यूनिवर्सिटी रोड़ पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित किया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन छात्र इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो कार की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की स्पीड कितनी ज्यादा तेज थी।

End of Feed