Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में गार्ड ने की डिलीवर ब्वॉय से मारपीट, रेसिडेंट को भी पीटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 29, 2024, 02:03 PM IST

Greater Noida Crime News: रविवार रात एक डिलीवरी बॉय डिलीवरी देने के लिए आया था। लेकिन गार्ड्स ने उसे गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान डिलीवरी बॉय के साथ उन लोगों ने बदतमीजी की और उसके साथ मारपीट भी की।

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसरों की दादागिरी और मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वो एक डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। जब उनको रोकने के लिए एक रेजिडेंट पहुंचा तो उनके साथ भी बुरी तरीके से मारपीट की गई। पुलिस से शिकायत की गई है, जांच की जा रही है। ये मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी का है।

​Greater Noida Crime News, greater noida news, noida crime news, greater noida latest news, hindi news, hindi news today

ग्रेटर नोएडा क्राइम न्‍यूज।

बताया जा रहा है कि रविवार रात एक डिलीवरी बॉय डिलीवरी देने के लिए आया था। लेकिन गार्ड्स ने उसे गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान डिलीवरी बॉय के साथ उन लोगों ने बदतमीजी की और उसके साथ मारपीट भी की। बीच बचाव करने के लिए रेजिडेंट अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी गार्डों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के फ्लैट में रहने वाले अवनीश कुमार ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे गेट पर काफी भीड़ लगी हुई थी। एक डिलीवरी वाले से गार्ड बदतमीजी कर रहे थे। मैंने उन्हें रोका तो उन लोगों ने मेरे साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी।

End of Feed