यूपी: फिल्म सिटी को लेकर आई गुड न्यूज, बोनी कपूर ने सब्मिट किया लेआउट प्लान

यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में बन रही फिल्म सिटी का लेआउट प्लान सब्मिट हो गया है लिहाजा अब तेजी से सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य शुरु हो सकेगा। गौर हो कि पहले चरण में 230 एकड़ में होगा निर्माण कार्य होगा और 8 वर्ष में तीन चरणों के अंतर्गत 1000 एकड़ में फिल्म सिटी बनकर तैयार होगी।

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट “इंटरनेशनल फिल्म सिटी” के निर्माण की राह अब बिल्कुल साफ हो गई है। मंगलवार को निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने फिल्म सिटी का लेआउट प्लान यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) को सौंप दिया। अब यीडा इस प्लान की समीक्षा करेगा और जरूरी अनुमोदन के बाद निर्माण कार्य को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म सिटी यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में विकसित की जा रही है। पहले चरण में 230 एकड़ भूमि पर काम शुरू होगा, जिसकी अनुमानित लागत ₹1510 करोड़ है।

film city

तेजी से हो रही कार्यवाही

यमुना प्राधिकरण (यीडा) के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि विभिन्न अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को फिल्म निर्माता और फिल्म सिटी के निर्माण की जिम्मेदारी हासिल करने वाले बोनी कपूर ने अपनी कंपनी की ओर से पूरी परियोजना से संबंधित लेआउट प्लान को सबमिट किया है। अब प्राधिकरण इस पूरे लेआउट प्लान का अवलोकन और परीक्षण करेगा, जिसके बाद उन्हें कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया जाएगा। सीईओ अरुण वीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य पूरी तरह समझौते के अनुसार ही होगा, कोई बदलाव बिना मंजूरी के स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पार्किंग, लैंडस्केपिंग और बागवानी जैसी मंजूरियों के लिए अलग से एनओसी लेनी होगी।

End of Feed