Greater Noida: 25 हजार के इनामी बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लूट और चोरी की वारदातों में शामिल था और कई दिनों से वांटेड चल रहा था। बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा और बाइक भी मिली। पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश कर रही है।

Greater Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा में बीती रात दादरी थाना पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और एक बाइक बरामद की है। उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। इस बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था।

Crime (1)

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

कई दिनों से वांछित था बदमाश

गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना इलाके में रहने वाला यह बदमाश कई दिनों से वांछित चल रहा था। उसने एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में कई वारदातों को अंजाम भी दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक, 10 दिसंबर को थाना दादरी पुलिस घोड़ी गोल चक्कर से रामगढ़ की तरफ, रामगढ़ कट पर चेकिंग कर रही थी।

End of Feed