मेट्रोमोनियल साइट के जरिए ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अब तक 20 से अधिक महिलाओं को बना चुका शिकार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो मेट्रोमोनियल साइट के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था और फिर खुद को रीजनल मैनेजर बताकर महिलाओं को शिकार बनाता था और उससे ठगी करता था।

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो मेट्रोमोनियल साइट के जरिए महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर ठगी करता था। आरोपी राहुल चतुर्वेदी आईआईएम से पास आउट और खुद को एक प्रतिष्ठित कंपनी का रीजनल मैनेजर बताता था। आरोपी ने अब तक 20 से अधिक महिलाओं को अपने झूठे वादों का शिकार बनाया है।

gr noida crime news

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी।

खुद को बताता था रीजनल मैनेजर

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि आरोपी राहुल मेट्रोमोनियल साइट पर प्रीमियम अकाउंट बनाता था, ताकि उसकी प्रोफाइल असली लगे और महिलाएं उस पर विश्वास कर सकें। वह महिलाओं से मिलने के बाद फर्जी सैलरी स्लिप दिखाता था और शादी का झांसा देकर उन्हें ठगता था। आरोपी का मुख्य निशाना आर्थिक रूप से सम्पन्न महिलाएं होती थीं।

End of Feed