श्रीरामचरितमानस की शॉर्टेज ! गीताप्रेस ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, इंटरेनट पर फ्री में दी डाउनलोड की सुविधा

Geeta Press Gorakhpur Ramcharitmanas: गीताप्रेस गोरखपुर न श्रीरामचरितमानस की पुस्‍तकों के विक्रय के मामले में पिछले 50 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब गीताप्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

Geeta Press Gorakhpur Ramcharitmanas: अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्‍सव जोरों से मनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। इन तैयारियों के बीच एक बड़ी सामने आई गीताप्रेस गोरखपुर से जहां पर श्रीरामचरितमानस की शॉर्टेज हो गई है। हालांकि ग्राहकों की डिमांड को पूरा करने के लिए टीम मेहनत कर रही है। गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि त्रिपाठी ने बताया है कि, अब मानस की मांग को पूरा करने के लिए इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जहां 16 जनवरी से भक्‍तगण फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि, ये सेवा मात्र 15 दिनों के लिए ही रहेगी ताकि 50 हजार लोग इसे डाउनलोड कर सकें। हालांकि मांग बढ़ने पर समयावधि बढ़ाई भी जा सकती है।

​geeta press ramcharitmanas, geeta press gorakhpur, gorakhpur news, up news, up samachar, गीताप्रेस गोरखपुर, गीताप्रेस रामचरितमानस, रामचरितमानस वेबसाइट, यूपी समाचार, गोरखपुर समाचार



गीताप्रेस गोरखपुर।

रामचरितमानस, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा की डिमांड

लालमणि त्रिपाठी ने हमारी सहयोगी वेबसाइट नवभारत टाइम्‍स को बताया है कि, 'अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्‍ठा की तिथि सामने आते ही श्रीरामचरितमानस की मांग भी बढ़ गई है। वहीं, इसकी सप्‍लाई समय पर करने का दबाव भी टीम पर बढ़ गया है। बड़े पैमाने पर लोग श्रीरामचरितमानस, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करने पर विचार कर रहे हैं। पिछले साल तक औसतन 75 हजार प्रतियां छापते थे, लेकिन दुर्भाग्‍यवश सीमित जगह और संसाधन न होने के चलते हम दो-चार लाख प्रतियां प्रकाशित करने में असमर्थ हैं।'

End of Feed