Bihar: एक ही मंडप में शादी के बंधन में बंधे दो धर्मों के कई जोड़े, 'मंत्रों' और 'कुबूलनामे' के सुर के साथ पूरा हुआ सामूहिक विवाह

  • Agency by: IANS
  • Updated Mar 13, 2024, 02:19 PM IST

गोपालगंज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक ही परिसर में हिंदू और मुस्लिम जोड़े पारंपरिक तरीके से शादी के बंधन में बंधे। जहां पंडितों ने वैदिक मंत्र पढ़कर शादी कराई, वहीं मौलानाओं ने मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया।

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में मंगलवार शाम अनोखे सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां एक ही परिसर में हिंदू और मुस्लिम जोड़े पारंपरिक तरीके से परिणय सूत्र में बंधे। बाबा भूतनाथ शांति सेवा संस्थान, लामीचौर के तत्वावधान में यहां प्रखंड के लामीचौर पश्चिम टोला स्याही नदी के तट पर इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडितों ने हिंदू जोड़ों के लिए मंत्र पढ़े, तो मौलवियों ने मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया। इस दौरान महिलाओं के मंगल गीत भी गूँजते रहे।

hindu muslim wedding

सामूहिक विवाह में हिंदू और मुस्लिम जोड़ों की शादी

21 जोड़ों की हुई शादी

वैदिक मंत्रोच्चार और कबूलनामा के बीच 21 जोड़ों की शादी संपन्न कराई गई। एक ही मंडप में एक तरफ विवाह की वेदी सजी थी तो दूसरी तरफ निकाह का कबूलनामा हो रहा था। एक तरफ वैदिक मंत्र पढ़े जा रहे थे, तो बगल में मौलाना कलमा पढ़ रहे थे।

End of Feed