गाजियाबाद में गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर कई रास्ते बंद, जाम से बचने के लिए देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

Ghaziabad Traffic Advisory: गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके लिए कई रास्तों को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा।

Ghaziabad Traffic Advisory: गाजियाबाद में गणेश पूजा के मूर्ति विसर्जन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। गाजियाबाद पुलिस ने बताया है कि मूर्ति विसर्जन को देखते हुए शहर में कमर्शियल और बसों की एंट्री बंद रहेगी। वहीं, भारी वाहनों के लिए दूसरा रास्ता उपलब्ध रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यह डायवर्जन प्लान 16 सितंबर सुबह छह बजे से 17 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान यात्रा करने वालों को पहले से ही डायवर्जन प्लान के बारे में पता रहना चाहिए।

traffic

फाइल फोटो।

गाजियाबाद में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

ऐसे में अगर आप भी जाम के झाम से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। जानिए कि डायवर्जन प्लान के मुताबिक आप किन रास्तों का उपयोग करते हुए जाम से बच सकते हैं और आसानी से यात्रा कर सकते हैं। गाजियाबाद एडीसीपी पीयूष सिंह ने बताया कि जाम न लगे, इसलिए जगह-जगह ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि लोगों को दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि डायवर्जन प्लान में कुछ और भी बदलाव किए जा सकते हैं।

End of Feed