Vande Bharat ने इस सुविधा पर की बड़ी कटौती, दिल्ली-वाराणसी वाले यात्री जरूर पढ़ लें रेलवे का ये फैसला

दिल्ली से वाराणसी वंदे भारत (Delhi Varanasi Vande Bharat) में यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री को 500 मिलीमीटर यानी आधा लीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (Rail Neer Packaged Drinking Water) (पीडीडब्ल्यू) बोतल दी जाएगी।

Vande Bharat : भारतीय रेलवे की हाईस्पीड ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस में लग्जरी सुविधाएं पहले से ही मिल रही थीं, लेकिन अब उसके साथ एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। जो गर्मियों के लिहाज से ठीक नहीं कहा जा सकता है। जी, हां ये मामला पानी से जुड़ा हुआ है। अब रेलवे दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन (Delhi Varanasi Vande Bharat) में यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री को 500 मिलीमीटर यानी आधा लीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (Rail Neer Packaged Drinking Water) (पीडीडब्ल्यू) बोतल देगा। हालांकि, ये बोतल उन्हीं यात्रियों को मिलेगी जो इसकी डिमांड करेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें अतिरिक्त रकम नहीं चुकानी होगी। जानकारी के मुताबिक, पीने के पानी की बर्बादी को रोकने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है।

पानी की होती थी बर्बादी

हालांकि, अभी तक यात्रियों को वंदे भारत में पानी की एक लीटर बोतल मुहैया कराई जाती थी। लेकिन, अब रेलवे ने इस नियम को बदलने का फैसला लिया है। रेलवे का मानना है कि ज्यादातर लोग एक लीटर पानी निर्धारित यात्रा के समय में नहीं पी पाते। ऐसे में भारी मात्रा में पानी की बर्बादी होती थी। लिहाजा, रेलवे को यह फैसला लेना पड़ा।

End of Feed