Ghaziabad: गाजियाबाद की होली वाली गली का होलिका दहन होगा खास, पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 06:16 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में होलिका दहन और होली की खास तैयारी की गई है। आज गाजियाबाद में 1370 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। होली वाली गली में आयोजित होने वाले होलिका दहन में इस बार 1000 किलो हलवे का प्रसाद बांटा जाएगा। साथ ही 1000 किलो लकड़ी से रात 8: 50 पर होलिका दहन होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर पुलिस के पांच हजार कर्मी देंगे सुरक्षा
  • होली वाली गली में 8: 50 पर होलिका दहन , होगा भव्‍य आयोजन
  • पानी सप्‍लाई से लेकर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा तक की तैयारी पूरी

Ghaziabad: गाजियाबाद में होलिका दहन और होली की तैयारी पूरी हो चुकी है। एक तरह जहां शहर के सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भव्‍य तरीके से होली मनाने की तैयारी कर है, वहीं पुलिस-प्रशासन ने पुख्‍ता सुरक्षा की व्‍यवस्‍था कर रखी है। आज गाजियाबाद में 1370 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा, लेकिन शहर की सबसे पुरानी होलिका 'होली वाली गली' में इस बार खास तैयारी की गई है। यहां पर आने वाले लोगों को प्रसाद वितरित करने के लिए आज सुबह से ही करीब 1000 किलो हलवा तैयार किया जा रहा है। साथ ही 1000 किलो लकड़ी से रात 8: 50 पर होलिका दहन किया जाएगा। इस दौरान दहन स्‍थल पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का भव्‍य आयोजन भी होगा।

Ghaziabad Police

त्‍योहार पर बाजार में सुरक्षा जायजा लेते पुलिस अधिकारी

होली त्‍योहार को ध्‍यान में रखकर गाजियाबाद जिले में 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस की इन तैयारियों की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस जवानों के अलावा जिले की 90 फीसदी क्यूआरटी, पीसीआर, मोबाइल फेंटम, यूपी-112 की गाड़ियां सड़कों पर नजर आएंगी। सभी थाना क्षेत्र के संवेदनशील जगहों पर ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा शहर के बॉर्डर एरिया समेत पूरे जिले में वाहनों की जांच के लिए करीब ढाई सौ चेकिंग पॉइंट्स भी बनाए गए हैं। होली पर कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए आठ मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।

End of Feed