Ghaziabad News: दिल्ली सरकार के रिटायर्ड अधिकारी पर बेटे ने किया चाकू से हमला, पिता ने कराया मुकदमा दर्ज

दिल्ली सरकार में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत अधिकारी पर उनके बेटे ने जानलेवा हमला किया। बेटे ने पिता के साथ मारपीट की और उनपर चाकू से वार कर दिया। पिता ने बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक बेटे ने अपने पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके कारण पिता को गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद पिता ने वेव सिटी थाना क्षेत्र में बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बेटे को नशे की लत लगी हुई है। जिसके कारण वो अक्सर घर में लड़ाई और मारपीट करता रहता है। इस बार उसने अपने पिता पर जानलेवा हमला किया, जिसके बाद पिता ने पुलिस की मदद ली और उसके खिलाफ कातिलाना हमला करने और जान से मारने का मामला दर्ज कराया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

son attacked father

बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला (फोटो साभार - BCCL)

रिटायर्ड अधिकारी हैं पिता

पीड़ित पिता दिल्ली सरकार में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत अधिकारी है। उनके बेटा ने अमेरिका से पायलट की ट्रेनिंग की हुई है। अमेरिका से लौटने के बाद बेटे को नशे की लत लग गई। जिसके बाद वो अक्सर ऐसी हरकते करता रहता है। नशे का आदी होने के कारण वह अक्सर घर में क्लेश करता है और पिता के साथ मारपीट भी करता है। इस बार उसने अपने पिता पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। जिसके बाद पिता ने वेव सिटी थाने में बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

End of Feed