Ghaziabad: राजनगर एक्सटेंशन में कुत्तों का आतंक बढ़ा, विरोध करने पर डॉग लवर्स ने की मारपीट

Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन सोसायटी में एक महिला को आवारा कुत्ते ने काट लिया। इसके विरोध में आए सोसायटी के लोगों के साथ कुछ डॉग लवर्स ने जमकर मारपीट की। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन सोसायटी के लोगों ने पुलिस के सामने भी जमकर हंगामा किया।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक सोसायटी के बाहर आधी रात को जमकर हंगामा हुआ। यह हंगामा एक कुत्ते को लेकर हुआ। दरअसल सोसायटी में रहने वाली एक महिला को कुत्तों ने बुरी तरह काट लिया था। जिसके बाद इस घटना के विरोध करने के लिए सोसायटी की तमाम महिलाएं और पुरुष सोसायटी में नीचे जमा हुए। उसी समय वहां कुछ डॉग लवर्स पहुंचे और उन्होंने विरोध कर रहे लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर मामले को शांत किया गया है। आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए सोसायटी के लोगों ने पूरी रात हंगामा किया।

Ghazaiabad News

राजनगर एक्सटेंशन में कुत्तों का आतंक बढ़ा

आवारा कुत्ते के हमले के बाद विवाद

यह घटना गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन सोसायटी की है। जहां पर 20 जनवरी की शाम को एक महिला को आवारा कुत्तों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद सोसायटी में रहने वाली तमाम महिलाएं अपने परिवार के साथ इसका विरोध करने के लिए नीचे जमा हुईं। इसके बाद आरोप है कि कुछ डॉग लवर्स भी वहां पहुंच गए और उनके साथ मौजूद पुरुषों ने नशे की हालत में उनसे गाली-गलौच और बदसलूकी की और उनके साथ मौजूद महिलाओं ने सोसायटी की महिलाओं से हाथापाई की।

End of Feed