गाजियाबाद में एक हफ्ते में दूसरी बार चोरी, एक ही ATM से चोरों ने दो बार चुराई बैटरियां; देखें CCTV वीडियो

गाजियाबाद में एक ही हफ्ते के अंदर एक ही एटीएम से दो बार चोरी हो गई। चोरों ने एटीएम बूथ से कई बैटरियां चुराईं और फरार हो गए। इससे पहले सोमवार को इसी एटीएम में चोरों ने बैटरियां चुराई थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक ही एटीएम में दूसरी बार चोरी का मामला सामने आया है। यह मामला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में टीला कोठी स्थित इंडिया वन एटीएम का है। इस एटीएम में एक हफ्ते के अंदर दो बार बैट्रियों की चोरी हो गई। चोर कार में सवार होकर आए और एटीएम बूथ से कई बैटरियां निकाल ले गए। चोरों ने एटीएम मशीन को भी तोड़कर खोलने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

End of Feed