Ghaziabad Weather in Hindi: ठंड और कोहरे का डबल अटैक! जानें आज पूरे दिन कैसा रहेगा गाजियाबाद का मौसम

Today Ghaziabad weather in Hindi (Aaj Ghaziabad ka Mausam): गाजियाबाद खिली धूप के बाद शाम होते ही एक बार फिर लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है। शाम होते ही गाजियाबाद में बर्फीली हवाओं के साथ तापमान का स्तर गिरा। मौसम विभाग ने कोहरे को देखते हुए शहर में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Ghaziabad Weather Report in Hindi: गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से गाजियाबाद में खिली धूप निकली रही। रविवार को धूप से राहत के बाद शाम होते-होते गाजियाबाद के मौसम ने एक बार फिर करवट ली। गाजियाबाद के कई इलाकों में शाम होते ही शीतलहर शुरू हो गई और तापमान गिरने लगा। लोगों ठंड में फिर से कांपते देखा गया। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखाई दिए।

29 Jan 2024 Ghaziabad Weather Report IMD Issues yellow Alert of Fog and cold

गाजियाबाद का मौसम

मौसम विभाग ने गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं कल बर्फीली हवाओं और बढ़ती ठंड के कारण वापस शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है। ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने गाजियाबाद में ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। जिस प्रकार के हालात बन रहे हैं उसके अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक गाजियाबाद के लोगों को ठंड और कोहरे से राहत मिलते नहीं दिख रही है।

End of Feed