Ghaziabad Weather in Hindi: धूप खिलने के बाद लोगों को मिली राहत, जानें पूरा दिन कैसा रहेगा मौसम के मिजाज

Today Ghaziabad weather in Hindi(Aaj Ghaziabad ka Mausam): गाजियाबाद वालों को ठंड और कोहरे से कोई खास राहत नहीं मिली है। दोपहर के समय निकली धूप के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

Ghaziabad Weather: गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। ठंड के साथ पूरे राज्य में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। कई इलाकों में घना कोहरा है तो कई इलाकों में मध्य कोहरा बना हुआ है। गाजियाबाद की बात करें तो गाजियाबाद में सुबह के समय मध्यम कोहरा रहा। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आज से लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि गाजियाबाद समेत पूरे यूपी में गलन वाली ठंड के साथ कोहरे का कहर बरस रहा है।

Ghaziabad Weather in Hindi: धूप खिलने के बाद लोगों को मिली राहत, जानें पूरा दिन कैसा रहेगा मौसम के मिजाज

गाजियाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम

आईएमडी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। आईएमडी की मानें, तो गाजियाबाद में मध्यम कोहरा की स्थिति बनी रहेगी। यहां सुबह-शाम लोगों को ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। गाजियाबाद में दोपहर के समय धूप खिली हुई है, जिसके चलते लोगों को ठंड से थोड़ी राहत प्राप्त हुई है।

End of Feed