Ghaziabad Weather Forecast Today in Hindi: गाजियाबाद में बीते कई दिनों से अच्छी धूप खिल रही है। जिसके चलते ठंड का एहसास भी कम हो गया है। यहां सिर्फ सुबह और रात के समय ज्यादा ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि यहां बारिश का आगाज फिर से होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण फिर से बारिश और घने कोहरे की वापसी हो सकती है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फबारी और बारिश हो सकती है। जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी दिख सकता है। गाजियाबाद में रविवार को धूप-छांव का खेल देखने को मिल सकता है। सोमवार से यहां हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।
गाजियाबाद में फिर होगी बारिश
गाजियाबाद में आज का मौसम
गाजियाबाद में आज धुंध छाई रह सकती है, हालांकि दिन में धूप दिखने के आसार भी नजर आ रहे हैं। आज यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। Accuweather के अनुसार दोपहर के समय गाजियाबाद का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रात में यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। रात में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
सोमवार से होगी बारिश
गाजियाबाद में सोमवार से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दिन यहां हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को यहां बारिश होने के साथ ही ओले भी पड़ने की संभावना है और तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद में चार दिनों तक बारिश की संभावना नजर आ रही है। यहां 19 फरवरी से 22 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। बारिश के चलते यहां के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दिखाई दे सकती है।
