जर्मनी की बस कंपनी, भारत के इन बड़े शहरों के बीच शुरू करेगी बस सेवा

उत्तर भारत के बाद अब दक्षिण भारत में भी जर्मनी की बस कंपनी फ्लिक्सबस का विस्तार होने जा रहा है। इसकी बसें 10 सितंबर से बेंगलुरु से चेन्नई और हैदराबाद में बीच में चलनी शुरू होगी। जिसके बाद दक्षिण भारत के अन्य शहरों में इस बस सेवा का विस्तार किया जाएगा।

Flixbus Service in South India: जर्मनी की बस कंपनी FlixBus की बस सेवा उत्तर भारत के बाद अब दक्षिण भारत में भी पहुंच गई है। साउथ में ये बसें सबसे पहले बेंगलुरु से चेन्नई और हैदराबाद के बीच दौड़ने वाली हैं। इन शहरों के बीच 10 सितंबर से बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। जिसके बाद इस बस सेवा का विस्तार कोयंबटूर, मदुरै, तिरुपति, विजयवाड़ा और बेलगावी शहरों में भी किया जाएगा। साउथ इंडिया में विस्तार के लिए फ्लिक्सबस ने अब तक 6 बस ऑपरेटरों के साथ साझेदारी की है। फिलिक्सबस आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के 33 शहरों में अपने विस्तार की योजना बना रहा है। यह पूरे साउथ इंडिया में 200 से ज्यादा कनेक्शन जोड़ने की तैयार कर रहा है। फ्लिक्सबस इंडिया देश भर में कुल 101 शहरों और 215 स्टॉप्स को जोड़ेगी।

flixbus service in south india

दक्षिण भारत में फ्लिक्सबस का विस्तार

99 रुपये में टिकट बुकिंग का स्पेशल ऑफर

फ्लिक्सबस ने दक्षिण भारत में अपने विस्तार की घोषणा 3 सितंबर को की है। लॉन्च के अवसर पर कर्नाटक के वाणिज्य एवं उद्योग, बुनियादी ढांचा मंत्री एमबी पाटिल, फ्लिक्सबस के सीओओ मैक्स ज़्यूमर, और सह-संस्थापक डैनियल क्रॉस भी मौजूद रहे। इस दौरान कंपनी ने 99 रुपये के स्पेशल प्रमोशनल किराए का भी ऐलान किया है। फ्लिक्सबस की ओर से एक बयान में कहा गया कि यह ऑफर खासतौर पर बेंगलुरु के आसपास शुरू किए गए नए मार्गों के लिए होगा। इस ऑफर का लाभा उठाने के लिए टिकट बुकिंग का समय 3 सितंबर से 15 सितंबर तक रहेगा। वहीं यात्रा की समय अवधि 10 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होगी।

End of Feed