Patna News: MLC चुनाव का नतीजा आने से पहले ही अनंत सिंह के आवास पर आतिशबाजी, बोले - जनता पर भरोसा है

बिहार की राजधानी पटना में MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह के आवास पर आतिशबाजी हुई। उन्होंने जीत का भरोसा जताया और नीरज कुमार, ललन सिंह तथा पार्टी की संभावित कार्रवाई पर भी बयान दिया।

बिहार की राजनीति में बाहुबली विधायक और जेडीयू नेता अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। चुनाव परिणाम आने से पहले ही उनके आवास पर आतिशबाजी शुरू हो गई। अनंत सिंह ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि जनता ही मालिक है और उन्हें विश्वास है कि लोगों ने उन्हें वोट दिया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें अलग-अलग जगहों से चुनावी जानकारी मिली है और वह जीत रहे हैं।

anant singh house firecracker

अनंत सिंह के घर पर चुनाव रिजल्ट से पहले ही आतिशाबाजी

अनंत सिंह ने कहा कि उनके समर्थकों को पुलिस ने थाने में बैठा रखा है। उनके मुताबिक, नीरज कुमार ने उनके लोगों के नाम बताए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से उन्हें नुकसान नहीं, बल्कि फायदा होने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि दोनों उम्मीदवारों को करीब 30 फीसद वोट ही मिल पाए हैं और उन्हें अपनी जीत का भरोसा है।

End of Feed