Valsad Fire: गुजरात के वलसाड में रविवार को एक कंपनी में भीषण आग लग गई। आग लगने की यह घटना वलसाड के सरिगाम जीआईडीसी (GIDC) इलाके की बताई जा रही है, जहां एक कंपनी में भीषण आग लगी है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग बुझाने की कोशिश जारी है।
वलसाड में एक कंपनी में लगी आग।
इधर, कंपनी के अंदर कितने लोग मौजूद हैं या कितने हताहत हुए हैं इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, आग लगने के बाद कंपनी से कई सामानों को बाहर निकाला गया।
