Kaushambi News: जमीन के लालच में अपने ही बन गए दुश्मन, बेटों ने किया पिता का मर्डर

कौशांबी में जमीन विवाद को लेकर दो बेटों ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोप है कि पिता ने दूसरी पत्नी के बेटे को जमीन में हिस्सा दिया था, जिससे नाराज होकर दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपियों ने शव छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी अभी फरार हैं।

Kaushambi Murder News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां संपत्ति के लालच में दो बेटे हत्यारे बन बैठे। जानकारी के अनुसार महेवा घाट थाना क्षेत्र में दो सगे बेटों ने कथित तौर पर जमीन के बंटवारे के विवाद में अपने पिता की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस को खेत से शव बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Crime

फाइल फोटो

कुल्हाड़ी से आरोपी बेटों ने किया वार

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अजरौली गांव निवासी नथन सरोज (60) की शनिवार देर शाम खेत से घर लौटते समय उनकी पहली पत्नी के बेटों झुरई और लवलेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद दोनों ने शव को छिपाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने खेत से बरामद कर लिया।

End of Feed