फरीदाबाद में RRTS कॉरिडोर के लिए चला बुलडोजर, नेहरू कॉलोनी में चौथे दिन भी जारी रहा तोड़फोड़ अभियान

फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित नेहरू कॉलोनी में नगर निगम का तोड़फोड़ अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। जिसके तहतअब तक 50 से अधिक अवैध निर्माण हटाए जा चुके हैं। नमो भारत कॉरिडोर और एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

फरीदाबाद नगर निगम में अतिक्रमण हटाने और अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को NET-3 स्थित नेहरू कॉलोनी में यह तोड़फोड़ अभियान तेज कर दिया। गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर और प्रस्तावित एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम का यह अभियान पिछले चार दिनों से जारी है।

Faridabad Demolition

इलाके में तैनात रही भारी पुलिस फोर्स

बुधवार सुबह करीब 7 बजे नगर निगम की जेसीबी मशीनें नेहरू कॉलोनी पहुंचीं। जिसके बाद मकानों और दुकानों को हटाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 50 फीट चौड़ाई तक की जमीन खाली कराई जा रही है।

End of Feed