अहमदाबाद में ₹8 लाख का गरबा पास घोटाला, फर्जी पास बेच रहे राजस्थान के 2 शातिर गिरफ्तार, ऐसे करते थे खेल

AI और ChatGPT की मदद से असली टिकट जैसे पास तैयार करने का आरोप, इंस्टाग्राम, मेटा विज्ञापनों, व्हाट्सऐप और फर्जी ईमेल के जरिए 686 पास बेचने का दावा किया गया है।

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों के फर्जी पास बेचकर करीब ₹8 लाख की कथित धोखाधड़ी करने के मामले में राजस्थान के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और ईमेल के जरिए अलग-अलग गरबा आयोजनों के पास कम कीमत पर बेचने का झांसा दिया। शुरुआती जांच में विभिन्न आयोजनों के कुल 686 फर्जी पास तैयार कर बेचने की जानकारी सामने आई है।

fake garba pass

अहमदाबाद में ₹8 लाख का गरबा पास घोटाला

अहमदाबाद साइबर क्राइम की डीसीपी लविना सिन्हा के मुताबिक, इस मामले में शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि ‘वीर राजपूत’ नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाला वीरेंद्र सिंह राठौड़ कथित तौर पर इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी था। उसका साथी किशन सिंह राठौड़ भी इस गतिविधि में शामिल था। दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं।

End of Feed