असम से दिल्ली तक फैले IPL सट्टेबाजी रैकेट पर ED का बड़ा एक्शन, रातभर चली छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने IPL सट्टेबाजी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए असम, दिल्ली समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान कई ठिकानों से डिजिटल सबूत, नकदी और लग्जरी वाहन जब्त किए गए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने IPL क्रिकेट सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए असम और दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की। गुवाहाटी जोनल ऑफिस की टीम ने 26 मई की देर रात शुरू हुई यह कार्रवाई पूरी रात चलाकर गुवाहाटी, तिनसुकिया और नई दिल्ली में कई जगहों पर तलाशी ली। ED की जांच में सामने आया है कि आरोपी लोग IPL मैचों पर अवैध सट्टा चलाते थे। मोबाइल फोन, WhatsApp, Telegram और Instagram जैसे ऐप के जरिए लोगों से सट्टा लिया जाता था। इसके अलावा विदेशी ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया जा रहा था।

Enforcement Directorate

ED ने की IPL बेटिंग और Parimatch नेटवर्क पर कार्रवाई

संगठित तरीके से चलाया जा रहा था रैकेट

यह मामला पहले गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में दर्ज FIR से शुरू हुआ था। इसमें दीपेश बजोरिया, रोनक बजोरिया, राजेश जैन समेत कई लोगों के नाम सामने आए थे। बाद में तिनसुकिया पुलिस स्टेशन में दर्ज दो और मामलों को भी ED ने अपनी जांच में शामिल किया। जांच में पता चला कि अलग-अलग शहरों में काम कर रहा यह पूरा नेटवर्क आपस में जुड़ा हुआ था। ED के मुताबिक यह पूरा रैकेट काफी संगठित तरीके से चलाया जा रहा था। सट्टे से आने वाला पैसा नकद और UPI/बैंक ट्रांसफर के जरिए लिया जाता था। बाद में इस रकम को परिवार और करीबी लोगों के खातों के जरिए घुमाकर सफेद धन दिखाने की कोशिश की जाती थी।

End of Feed